नई दिल्ली, अगस्त 27 -- आसमानों से कहो अगर हमारी उड़ान देखनी हो, तो अपना कद और ऊंचा कर लें ... ये लाइनें केरल में जन्मे पीसी मुस्तफा पर सटीक बैठती है। वायनाड जिले के चेन्नालोड गांव में जन्मे पीसी मुस्तफा का बचपन काफी मुश्किलों में बीता। उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। वह पढ़ाई में भी बहुत अच्छे नहीं थे और कक्षा 6 में फेल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया। लेकिन एक शिक्षक के सवाल ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। आगे चलकर मुस्तफा ने अपनी कंपनी शुरू की, जिसकी कीमत अब करीब 681 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्तफा के पिता दिहाड़ी मजदूर थे और उन्हें एक दिन की मेहनत के बदले करीब 10 रुपये मिलते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि कई बार रोजमर्रा की जरूरी चीजें जुटाना भी मुश्किल हो जाता था। बचपन में...