चक्रधरपुर, जून 18 -- चक्रधरपुर। सिलफोड़ी तथा कुलीतोडांग पंचायत में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जहां सिलफोड़ी पंचायत के जेनाबेड़ा गांव में मुखिया मेलानी बोदरा तथा कुलीतोडांग पंचायत में मुखिया माझीराम जोंको ने ग्रामीणों को नशापान से दूर रहने की अपील की। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बाल विवाह को लेकर ग्रामीणें को जागरूक किया गया। मुखिया मेलानी बोदरा ने जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, साथ ही किसी व्यक्ति का तबीयत खराब होने पर तुरंत अस्पताल लेकर जाएं। उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- बाल विवाह के खिलाफ अभियान, ग्रामीणों ने कुप्रथा मिटाने की शपथ मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नशा मु...