कुलियों ने जीवन व सामाजिक सुरक्षा के इंतजाम का मुद्दा उठाया
कोडरमा, अगस्त 10 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कुली मोर्चा के सदस्यों ने सोमवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम पत्र भेजकर कुलियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग की। कुलियों ने नेशनल को-ऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव के खिलाफ चल रही जांच को बंद करने और उनके उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। कुली संघ के संयोजक राहुल कुमार यादव ने कहा कि कुलियों की जीवन सुरक्षा, उन्हें रेलवे की नौकरी में समायोजित करने, सामान ढोने के काम में निजी कंपनियों के दखल पर रोक लगाने तथा कुलियों की सामाजिक सुरक्षा से संबंधित आदेशों के अनुपालन को लेकर राष्ट्रीय कुली मोर्चा पिछले डेढ़ वर्षों से लगातार पहल कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पहल को रोकने के उद्देश्य से नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव के विरुद्ध जांच कराकर उनका उत्पीड़न किया जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.