वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। कुलियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर आजीविका और भविष्य को बचाने की गुहार लगाई है। राष्ट्रीय कुली मोर्चा के संयोजक राम सुरेश यादव ने कहा कि रेलवे में तेजी से हो रहे आधुनिकीकरण, ठेका व्यवस्था और नई तकनीकों के विस्तार से पारंपरिक रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। उन्होंने रेल मंत्रालय द्वारा 19 जून 2025 के कुलियों की वास्तविक स्थिति का सर्वे करने संबंधी आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है। कैंट स्टेशन से केदार यादव, संजीव कुमार, शिव प्रकाश, मनीष यादव, अरविंद यादव, धीरेन्द्र यादव, मनोज, वीरेंद्र, बृजेश, इंद्रजीत यादव, राजेश, ओमप्रकाश, देवलाश आदि ने इस अभियान में हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...