कुलियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाने की पहल
झांसी, सितम्बर 25 -- झांसी। संविदा कर्मचारियों एवं स्टेशनों पर कार्यरत कुलियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झाँसी मंडल द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं देखरेख में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों एवं कुलियों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को दतिया, डबरा, ओरछा, ंगबांदा, खजुराहो, मुरैना, ललितपुर एवं डीजल शेड, झाँसी में विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में संविदा कर्मचारियों एवं स्टेशनों पर कार्यरत कुलियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा कार्ड जनरेट कराने में आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.