लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ। रेलवे स्टेशन पर चलने वाले बैटरी कार का कुलियों ने विरोध किया। उसके खिलाफ प्रदर्शन किया। इसे नियम विरुद्ध बताते हुए रेलवे बोर्ड और प्रधानमंत्री को पत्र भेजा। यह प्रदर्शन देश भर के विभिन्न स्टेशनों पर किया गया। चारबाग में भी प्रदर्शन हुआ। राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने कहा कि रेल मंत्रालय का आदेश है कि बैटरी कार असहाय, वृद्ध, बीमार और विकलांग व्यक्तियों को स्टेशन पर लाने ले जाने का काम करेंगे। कुली सामान ढोने का काम करेंगे। इन आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए बैटरी कार के ऊपर लगेज रेट लिखा जा रहा है और उनसे समान ढोने का काम कराया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान जलील अहमद, मुहम्मद युनूस, मोहित अहमद, मोतीलाल, अहमद, नामदार अली, जगराम, मोतीलाल, रामआधार, कल्लन, राम प्रीति, अर्जुन प्रसाद, अव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.