कुलाबों तक नही पहुंच रहा पानी, पम्पिंग सेट लगाकर कर रहे सिंचाई
रायबरेली, जून 28 -- फुरसतगंज संवाददाता। सिंचाई विभाग की लापरवाही की हद हो गयी है। काफी इंतजार के बाद नहर में पानी आया तो वह कुलाबों तक नही पहुंच रहा। जिसके चलते किसानों को बेरन की सिंचाई व धान की रोपाई के लिए निजी पम्पिंग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे किसानों को काफी पैसा खर्च करना पड़ रहा है। फुरसतगंज क्षेत्र के डीह रजबहा व नसीराबाद रजबहा में पानी तो आया है, लेकिन कुलाबों तक पानी नहीं चढ़ रहा है। नहर का पानी कुलाबों तक न चढ़ने से किसान मायूस हैं और पानी के अभाव में सूख रही बेरन, ढैंचा व रोपित धान की फसल को संजीवनी देने के लिए पंपिंग सेट लगाकर नहर से सिंचाई कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। महंगा डीजल खरीदना पड़ रहा है। सरवन के प्रगतिशील किसान महेंद्र सिंह व पूरे लाल भदैया के जंगबहादुर पाल आदि किसानों ने कहा कि नहर का पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.