लखीमपुरखीरी, जून 21 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र प्रज्ञान वर्मा को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार कन्नौजिया ने बताया कि विद्यालय के पुरातन छात्र समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। इसी क्रम में वर्ष 2021 के छात्र प्रज्ञान वर्मा स्वर्गीय ओमप्रकाश वर्मा के सुपुत्र को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि हारकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी कानपुर में आगामी 10 जुलाई को आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रज्ञान वर्मा को बीटेक अंतिम सेमेस्टर में 9.527 सीजीपीए प्राप्त कर शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़...