पूर्णिया, सितम्बर 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएचडी की पढ़ाई के लिए सीमांचल के छात्र-छात्राएं वर्तमान समय में पलायन को मजबूर हो रहे हैं। पूर्णिया विश्वव विश्वविद्यालय में पैट 2024 और पैट 2025 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया गया, फिर उसे निरस्त कर शुल्क वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश पैट अभ्यर्थियों को दे दिया गया, जिससे आक्रोशित पैट अभ्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान अभ्यार्थियों ने पैट 2024 व पैट 2025 की परीक्षा आयोजित कराने के लिए लोकभवन से आदेश लेने की मांग मुखर की और कुलपति का अपनी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवेदन दिया। मौके पर कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के द्वारा लोकभवन में राज्यपाल सह कुलाधिपति के समक्ष अभ्यार्थियों का प्रस्ताव रखने का आश्वासन अभ्यर्थियों को दिया गया। इ...