कुलाधिपति ने नामित सदस्यों के लिए विश्वविद्यालयों से पैनल मांगा
पटना, मई 13 -- विश्वविद्यालयों की प्राचार्य स्थानांतरण समिति में कुलाधिपति द्वारा नामित सदस्यों के लिए विश्वविद्यालयों से प्रस्ताव मांगा गया है। इस संबंध में सभी कुलपतियों को निर्देशित किया गया है। उनसे कहा गया है कि नामित सदस्य के लिए उच्च नैतिक मूल्यों और उत्कृष्ट शैक्षणिक योग्यता वाले पांच प्रतिष्ठित शिक्षाविदों का पैनल बनाएं। अनुशंसित व्यक्तियों को विश्वविद्यालयों या उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रशासनिक कार्यों का पर्याप्त अनुभव होना चाहिए। उधर, नामित वर्तमान सदस्यों का नामांकन 15 मई के प्रभाव से वापस ले लिया गया है। कुलपतियों से कहा गया है कि वे प्रस्तावित व्यक्तियों का पूरा जीवनवृत्त एवं संबंधित प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप में राज्यपाल सचिवालय को शीघ्र भेजें, ताकि कुलाधिपति उस पर विचार कर सकें। यह भी पढ़ें- सारे विश्वविद्यालय में गव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.