कुलागाड में भूस्खलन से वैलीब्रिज ध्वस्त, चीन सीमा से संपर्क कटा
पिथौरागढ़, अगस्त 19 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलागाड़ के पास पहाड़ी से गिरे मलबे और भारी बोल्डरों की चपेट में आने से वैली ब्रिज ध्वस्त हो गया। पुल टूटने से उच्च हिमालयी क्षेत्र की तीनों घाटियों दारमा, व्यास और चौदास में रहने वाले लोगों की आवाजाही ठप हो गई है। साथ ही भारत का चीन सीमा से भी संपर्क पूरी तरह से कट गया है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात कुलागाड़ के समीप स्थित पहाड़ी में भूस्खलन होने से मलबे के साथ ही बड़े-बड़े बोल्डर गिर गए। जिसकी चपेट में आने से वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। यह भी पढ़ें- विश्व प्रसिद्ध ओम पर्वत से बर्फ गायब, पर्यावरणविदों में चिंता बढ़ी; पहले कब हुआ था ऐसा बुधवार सुबह छह बजे के करीब गश्त में निकलें बीआरओ कर्मियों को घटना की जानकारी मिली। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.