भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में 12 मई को कुलसचिव और परीक्षा विभाग के समन्वयकों के बीच हुए विवाद की जांच गुरुवार को भी जारी रही। जांच कमेटी के सदस्यों ने कुलपति कार्यालय में दो घंटे से ज्यादा समय तक बारी-बारी से मामले से जुड़े लोगों से जानकारी ली। घटना के समय मौजूद रही डीएसडब्ल्यू और प्रॉक्टर से भी जानकारी ली गई। वीडियो में भी दोनों के होने का जिक्र है। परीक्षा विभाग के समन्वयकों से उनका पक्ष वीडियोग्राफी कराते हुए लिया गया। सात दिनों के भीतर कमेटी को अपनी रिपोर्ट देनी है। दरअसल, मामले का वीडियो वायरल होने पर लोकभवन ने संज्ञान लेते हुए कमेटी से जांच कराने का आदेश कुलपति को दिया था। इसके बाद ही जांच कमेटी का गठन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...