कुलसचिव के आठ पदों का परिणाम जारी
प्रयागराज, सितम्बर 20 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में कुलसचिव के आठ पदों का परिणाम जारी कर दिया है। इनमें छह पद अनारक्षित, एक अन्य पिछड़ा वर्ग और एक अनुसूचित जाति के लिए है। 17 और 18 सितंबर को हुए साक्षात्कार के बाद अरविंद शुक्ला, बबिता, देवेंद्र, पार्थ अच्युत, दीपक कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कैलाश बिंद और संजय कुमार दिवाकर को नियुक्ति के लिए उपयुक्त पाया गया। आयोग के अनुसार संबंधित न्यायालयी प्रकरणों में अंतिम निर्णय के अधीन परिणाम प्रभावी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.