कुलसचिव का घेराव कर स्थानांतरण रद करने की मांग की
बरेली, अगस्त 19 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीते दिनों एबीवीपी कार्यकर्ताओं व परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के बीच कहासुनी के बाद हंगामा हुआ था। मामले में कुलपति ने दोनों पक्षों का बीच-बचाव कराया था। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने मामले में कर्मचारी मनोज पांडेय को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से हटाने की मांग की थी। कुलपति के आदेश पर मंगलवार को कुलसचिव ने मनोज कुमार समेत दो अन्य लोगों का स्थानांतरण आदेश जारी किया। इसके विरोध में प्रशासनिक भवन के कर्मचारियों ने बुधवार को कुलसचिव महेंद्र कुमार का घेराव कर आदेश निरस्त करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.