दरभंगा, मई 6 -- दरभंगा। रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय में बुधवार को संस्कृत विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. दिनेश झा का अभिनंदन किया गया। डॉ. झा विगत कई वर्षों से इस कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर सेवारत रहे हैं। मौके पर डॉ. रामसेवक झा, डॉ. ममता पांडेय, डॉ. पवन कुमार झा, डॉ. निशा, डॉ. मैथिली कुमारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, डॉ. मुकेश प्रसाद निराला, पंकज मोहन झा, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...