वाराणसी, जनवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू ने कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक के पदों पर नियुक्ति के लिए बुधवार को दोबारा नोटिफिकेशन जारी किया। इस बार कुल तीन पदों के लिए नोटिफिकेशन आए हैं, जिनमें एक पद मेडिकल सुपरिंटेंडेंट का भी है। सभी अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल से 9 फरवरी तक आवेदन करना होगा। आवेदन की हार्डकॉपी 14 फरवरी तक होल्कर भवन स्थित आरएसी कार्यालय में जमा करनी होगी। बीएचयू में कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक पद के लिए नवंबर-2025 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। 18 दिसंबर को साक्षात्कार आयोजित हुए। परीक्षा नियंत्रक पद के लिए 14 और कुलसचिव पद के लिए 11 आवेदकों ने दावा किया था। मगर आश्चर्यजनक रूप से साक्षात्कार के बाद किसी भी अभ्यर्थी को दोनों पदों के योग्य नहीं पाया गया। बीएचयू की तरफ से बुधवार को दोबारा नोटिफिकेशन जारी किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.