कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक के बिना चल रहा कुमाऊं विश्वविद्यालय
नैनीताल, जुलाई 29 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय लंबे समय से अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद खाली पड़े होने के कारण संपूर्ण व्यवस्था अतिरिक्त प्रभार के भरोसे चल रही है। इसका सीधा असर परीक्षा संचालन, वित्तीय स्वीकृतियों, परिणाम घोषणा और विद्यार्थियों से जुड़े कार्यों पर पड़ रहा है।अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण निर्णय लेने की प्रक्रिया धीमी हो गई है और कई विकास प्रस्ताव लंबित हैं। हालांकि, शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है, लेकिन प्रशासनिक संतुलन के लिए कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक पदों पर शीघ्र नियमित नियुक्तियां अत्यंत आवश्यक हैं। यह भी पढ़ें- कुमाऊं विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम किए घोषित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.