कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल को दी बधाई
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर। भाजपा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गजेंद्र सिंह पटेल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। मुलाकात में झारखंड में संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि गजेंद्र सिंह पटेल के संगठनात्मक अनुभव से प्रदेश संगठन को लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- सौदान सिंह से मिले कुलवंत, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.