गुमला, फरवरी 17 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय कुलबुरु में व्याप्त समस्याओं की शिकायत मिलने पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अजीत केरकेट्टा ने सोमवार को विद्यालय का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक की पढ़ाई संचालित होती है। वर्तमान में कुल 116 बच्चे नामांकित हैं। जिनमें से सोमवार को 89 छात्र उपस्थित थे।विद्यालय की कक्षाएं मात्र चार जर्जर भवनों में संचालित हो रही हैं। वहीं परिसर में लगभग एक दशक पूर्व निर्मित किया जा रहा दो मंजिला भवन आज तक अधूरा पड़ा है और उसकी स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। भवन इतना जर्जर है कि किसी भी समय गिरने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा विद्यालय में पेयजल के लिए लगाई गई आरओ मशीन पिछले एक वर्ष से खराब पड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.