कुलपति 21 राजीव गांधी दक्षिणी परिसर का करेंगे भ्रमण कुलपति 21 राजीव गांधी दक्षिणी परिसर का करेंगे भ्रमण
मिर्जापुर, अगस्त 19 -- मिर्जापुर। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी 21 अगस्त को राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बरकछा का भ्रमण करेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वे दक्षिणी परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता तथा दक्षिणी परिसर स्थित सेंट्रल हिन्दू स्कूल भवन के प्रथम तल का उद्घाटन करेंगे। वे स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित दूरचिकित्सा (टेलीमेडिसिन) सुविधा से संबंधित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही वे दक्षिणी परिसर में नवप्रवेशी स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को संबोधित भी करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.