चाईबासा, अप्रैल 19 -- चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता के साथ विद्यार्थियों की वार्ता और सकारात्मक आश्वासन के बाद शनिवार की शाम स्थगित हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सकारात्मक पहल करते हुए अगले 10 मई तक ट्रांसफर कमेटी की मीटिंग बुलाकर बदलाव का आश्वासन दिया। शनिवार को सबसे पहले सभी छात्र-छात्राएं टाटा कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए और रैली के शक्ल में कुलपति प्रशासनिक भवन के नीचे धरना पर बैठ गए। धरना कार्यक्रम के दौरान कुलपति विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों और कर्मियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचीं और छात्रों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। यह भी पढ़ें- जेजे कॉलेज और महिला कॉलेज की बदहाली में जल्द सुधार हो: अभाविप इस दौरान छात्रों ने कह...