रांची, मार्च 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में एसीपी/एमएसीपी के लंबित भुगतान की मांग को लेकर चल रहा शिक्षकेतर कर्मचारियों का पूर्ण बंद आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। इसी बीच विश्वविद्यालय में नए कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने पदभार ग्रहण किया। कर्मचारी संघ की ओर से कर्मचारियों ने धरनास्थल पर तुलसी का पौधा भेंट कर कुलपति का स्वागत किया। इसके बाद कुलपति ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को अपने कक्ष में वार्ता के लिए आमंत्रित किया, जहां कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वार्ता के दौरान कुलपति की सकारात्मक पहल और दृष्टिकोण को देखते हुए कर्मचारी संघ ने आंदोलन के स्वरूप में आंशिक संशोधन करने का निर्णय लिया। संघ ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक कार्यों को हड़ताल से बा...