आरा, जनवरी 15 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो वज्रांग प्रताप केसरी और अन्य शिक्षक मकर संक्रांति पर कुलपति प्रो शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी और कुलसचिव प्रो राम कृष्ण ठाकुर से मिले। मौके पर एचडी जैन कॉलेज प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार और विभाग के शिक्षक डॉ नीरज कुमार मौजूद थे। प्रो वज्रांग प्रताप केसरी को हिंदी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओमप्रकाश राय , परीक्षा नियंत्रक प्रो अनवर इमाम, हिंदी विभाग के डॉ मुकेश कुमार राम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.