रांची, अप्रैल 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय अतिथि शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अरविंद प्रसाद के नेतृत्व में सोमवार को कुलपति प्रो सरोज शर्मा से मिला। अतिथि शिक्षकों ने कुलपति को बताया कि उन्हें पिछले 18 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कुलपति ने पूछा कि आप लोगों का जीवन यापन कैसे हो रहा है? इसपर अतिथि शिक्षकों ने कहा कि हम लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि हमें उधार लेकर विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए जाना पड़ रहा है। सभी की समस्याएं सुनने के बाद कुलपति ने कहा है कि विश्वविद्यालय इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल में डॉ शकीला खातून, डॉ निशा कुमारी, डॉ आरती कुमारी, निहारिका महतो, राजू हजाम...