रांची, अप्रैल 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों और छात्र प्रतिनिधियों के लिए कुलपति से मिलने का समय सीमित किए जाने के विरोध में शनिवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विवि प्रशासन द्वारा जारी समय-सारिणी की प्रतियां फाड़ दीं और परिसर में तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया। आजसू नेताओं का कहना है कि विवि प्रशासन ने कुलपति से मुलाकात के लिए सप्ताह में केवल शुक्रवार को एक घंटे का समय निर्धारित किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण और छात्र हितों के पूरी तरह विरुद्ध है। कहा, विवि एक शैक्षणिक संस्थान होने के साथ-साथ विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान का प्रमुख केंद्र भी है। ऐसे में मुलाकात के लिए महज एक घंटे का समय तय करना छात्रों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन में बड़ी बाधा बनेगा। कहा कि विवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.