कुलपति सम्मेलन में गूंजा क्लस्टर व्यवस्था का विरोध, रद्द करने की मांग
रांची, मई 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी), रांची इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित कुलपति सम्मेलन के दौरान उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार से मुलाकात कर विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में क्लस्टर व्यवस्था के प्रावधान को तत्काल रद्द करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह व्यवस्था विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ है और इससे पढ़ाई, परीक्षा व नामांकन प्रक्रिया पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने कहा कि क्लस्टर व्यवस्था लागू होने से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। दूरस्थ केंद्रों के कारण विद्यार्थियों का समय बर्बाद होगा और आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। प्रतिनिध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.