कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमिनिटीज एंड सोशल साइंसेज की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण सेवा समिति की ओर से विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को शिक्षा एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आंबेडकर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता किशनलाल सुदर्शन (पूर्व सदस्य, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग), धनीराम पैंथर (समाज कल्याण सेवा समिति) एवं डॉ. आशुतोष सक्सेना ने युवाओं को डॉ. आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। डॉ. आंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है। यह भी पढ़ें- जयंती पर संविधान निर्माता को किया याद कुलपति प्रो. विनय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.