बिजनौर, मार्च 21 -- बिजनौर। जनपद के कस्बा हल्दौर के निवासी रहे सुभारती विवि के कुलपति प्रो. डॉक्टर हिमांशु ऐरन की नियुक्ति भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय डेंटल कमीशन मे डेंटल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड में पूर्ण कालिक सदस्य के रूप में की गई है। प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन ने कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। उनकी प्राथमिकता होगी कि डेंटल स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। हम ऐसी व्यवस्था विकसित करेंगे, जिसमें हर नागरिक को सुलभ, किफायती और उच्च स्तरीय डेंटल केयर मिल सके। डॉ. ऐरन को इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इतना ही नहीं उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा शोध क्षेत्र में योगदान के लिए भी सराहा गया था।

हिंदी हि...