गोरखपुर, जुलाई 2 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। कुलाधिपति के साथ जन भवन में हुई भेंट के दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, नवाचार, छात्र-केंद्रित पहल तथा संस्थागत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय की प्रगति पर प्रसन्नता जताते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान उत्कृष्टता और सामाजिक उत्तरदायित्व को और सुदृढ़ करने के लिए मार्गदर्शन दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई शिष्टाचार भेंट में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध एवं नवाचार गतिविधियों, कौशल विकास पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा की गु...