रुडकी, मई 2 -- धनौरी, संवाददाता। पंतनगर विश्वविद्यालय के नए कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी में सुविधाओं और फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर तैनात वैज्ञानिकों से वार्ता कर उनके कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। कुलपति ने रोजगारपरक प्रशिक्षण, इनसर्विस प्रशिक्षण, फील्ड डेटा इकट्ठे करने के तरीके, उनसे शोध पत्र प्रकाशित होने की संभावना पर चर्चा की। उन्होंने समस्याएं भी सुनीं और शीघ्र हल करने का पूरा भरोसा दिलाया।केंद्र के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि कुलपति के भ्रमण और संवाद से केंद्र के वैज्ञानिकों में नए उत्साह का संचार हुआ है। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विनोद, डॉ. योगेंद्र सैनी, इंजीनियर उमेश कुमार सक्सेना, डॉ. रेनू, डॉ. सरिता और विनोद, फकीरच...