कुलपति पहुंचे किसानों के बीच, वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने का दिया संदेश
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने टीएसपी ग्राम पैरपुरा, सितारगंज पहुंचकर किसानों को वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. डी. कुमार, निदेशक शोध डॉ. संजय कुमार वर्मा सहित विशेषज्ञों ने गायों की देखभाल, संतुलित आहार, कृत्रिम गर्भाधान, प्रजनन प्रबंधन और नवजात बछियों के वैज्ञानिक पालन की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.