वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने आचार्यों की टीम के साथ राजकीय बालिका गृह रामनगर में निवासित बालिकाओं के साथ संवाद किया। कुलपति ने बालिकाओं की अध्ययन और परीक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए टीम को निर्देशित किया। इस दौरान राजकीय बालिका गृह के कर्मचारियों ने डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की आवश्यकता बताई। इस मौके पर प्रो. वंदना सिन्हा, प्रो. अमिता सिंह, प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...