कुलपति ने विवि संचालन को लिया मार्गदर्शन, मिले राज्यपाल से
शाहजहांपुर, मई 27 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय संचालन को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के दौरान नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, शैक्षिक गुणवत्ता, छात्रहित एवं विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कुलपति ने विश्वविद्यालय को आधुनिक, नवाचारोन्मुख एवं छात्र-केंद्रित संस्थान के रूप में विकसित करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय पूर्ण गति के साथ संचालित होगा। राज्यपाल ने गुणवत्तापरक शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- पठन संस्कृति को बढ़ावा देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.