रांची, अप्रैल 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बुधवार को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के नियमित निरीक्षण के तहत रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, उर्दू व समाजशास्त्र विभागों का दौरा किया। रसायन विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने कुलपति को विभाग की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, उपकरणों और उपलब्ध रसायनों की विस्तृत जानकारी दी। कुलपति ने कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या के साथ-साथ प्रयोगशालाओं, भंडार कक्ष एवं जलापूर्ति व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया। विभागाध्यक्ष ने कुलपति को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर लिखित पुस्तकें भेंट कीं।इसके बाद राजनीति विज्ञान विभाग में निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ किरण झा और अन्य शिक्षकों के साथ संवाद कर आधारभूत संरचना और विद...