कुलपति ने वित्त मंत्री से की विवि के विकास पर चर्चा
शाहजहांपुर, जून 9 -- स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों, भावी विकास योजनाओं तथा उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रगति, नई आवश्यकताओं और भविष्य की कार्ययोजना से वित्त मंत्री को अवगत कराया। साथ ही गुणवत्ता आधारित उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालय के समग्र विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति के रूप में प्रो. सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय परिवार ने इस भेंट को जनपद के शैक्षणिक विकास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.