कुलपति ने लिया परीक्षा व्यवस्था का जायजा
रांची, मई 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में 28 अप्रैल से शुरू हुई परीक्षाओं के तहत स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, जबकि स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 मई तक चलेंगी। सोमवार को दोपहर दो बजे कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया। 17 परीक्षा कक्षों का दौरा कर परीक्षा संचालन, अनुशासन व विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सोमवार को स्नातक सोशल अवेयरनेस पत्र की परीक्षा में लगभग 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुलपति ने कहा कि विवि प्रशासन ने हाल ही में संपन्न स्नातकोत्तर परीक्षाओं के परिणामों का प्रकाशन भी शुरू कर दिया है। प्रयास है कि परीक्षाएं समय पर आयोजित हों और परीक्षा परिणाम भी त्वरित जारी किए जाएं, जिससे अधिकां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.