कुलपति ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित
जौनपुर, अप्रैल 12 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्व विद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने क्षेत्रीय प्रबंधक, शिक्षकों तथा प्रतिभावान आईआईटी जैम एवं जेआरएफ नेट उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को मेडल, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवन में अपने कार्यों का स्वयं अवलोकन कर समाज एवं राष्ट्र के प्रति संतुष्ट पूर्ण कार्य से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि योग करने से आध्यात्मिक एवं मानसिक ऊर्जा का संचार होता है। माता, पिता एवं गुरु धरती के सबसे बड़े भगवान है उनके प्रति सदा समर्पित भाव से रहना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति प्रो. डीडी दुबे ने कहा कि सभी को स्नेह एवं संवेदनशील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.