आजमगढ़, अप्रैल 23 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने बुधवार दोपहर केंद्रों सेमेस्टर परीक्षाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे को ऑन रखने और बिजली-पानी के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। दोपहर करीब एक बजे कुलपति सबसे पहले लालगंज क्षेत्र के श्री शारदा माता प्रसाद महाविद्यालय में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों की जांच की। महाविद्यालयों में गंदगी, प्रकाश की व्यवस्था न होना तथा एक-दो जगह चहारदीवारी नहीं मिलने पर जल्द निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी हाल में सीसीटीवी कैमरा बंद नहीं होना चाहिए। यह भी पढ़ें- डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं पर कड़ी निगरानी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए...