बागपत, जुलाई 4 -- बड़ौत। दिगम्बर जैन कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. गोविन्द बाबू की सेवा समाप्ति पर चला लंबे समय से विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। अब कुलपति द्वारा फिर से उनकी सेवा समाप्ति को सही ठहराया हैं। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ धनेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021 में महिला शिक्षिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता के आरोपों के बाद उन्हें निलंबित किया गया था तथा वर्ष 2023 में नियमानुसार सेवा समाप्त कर दी गई थी। इस मामले में न्यायालय के निर्देश पर पुन: सुनवाई के बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति ने सभी पक्षों और उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- गया कॉलेज के संस्कृत विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. शिवजी निलंबित 21 मई 2025 को विवि के कुलपति द्वारा डॉ ग़ोविन्द बाबू को प...