अयोध्या, जून 14 -- कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पदभार संभालने के बाद से ही शिक्षा, शोध एवं प्रसार की गतिविधियों को और बेहतर बनाने में तेजी लाते नजर आ रहे हैं। इसके लिए वह हर स्तर से प्रयास में जुट गए हैं। कुलपति का एक अलग अंदाज उस समय देखने को मिला जब वह कृषि महाविद्यालय, कोटवा, आजमगढ़ का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने छात्रावासों की स्थिति, शिक्षा, सुविधा व बच्चों की समस्याएं परखने के लिए छात्र-छात्राओं के साथ छात्रावास में भोजन करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने भोजन करते-करते छात्रों से बातचीत भी की और उनके समस्याओं से अवगत हुए। यह भी पढ़ें- कुलपति ने छात्रों संग भोजन करके जाना हाल कुलपति का यह अंदाज विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञ...