कुलपति ने छात्रावास में मरम्मत कार्य देखा
वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी ने मंगलवार को परिसर स्थित डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास का निरीक्षण किया। कुलपति ने छात्रावास में चल रहे मरम्मत कार्य एवं प्रगति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने का दिशा निर्देश दिया, जिससे शोधार्थियों को समय से छात्रावास रूम आवंटित किया जाए। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, प्रभारी अभियंत्रण विभाग प्रो. राकेश तिवारी, संपत्ति अधिकारी डॉ. एसएन सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.