रांची, अप्रैल 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के मानवशास्त्र, अर्थशास्त्र, हिन्दी और जियोलॉजी (भू-गर्भ शास्त्र) विभाग का निरीक्षण किया। मानवशास्त्र विभाग में निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. एसएम अब्बास ने कुलपति को विभागीय कक्षाओं, पुस्तकालय और विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। अर्थशास्त्र विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी कुमारी और अन्य सदस्यों के साथ संवाद करते हुए कुलपति ने कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या और विभाग की आधारभूत संरचना पर विमर्श किया।हिन्दी विभाग के निरीक्षण के क्रम में कुलपति ने विभागाध्यक्ष डॉ. जिंदर सिंह मुंडा से शैक्षणिक विषयों पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने कक्षा में मौजूद विद्यार्थियों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.