पूर्णिया, अप्रैल 9 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।बुधवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने गोरेलाल मेहता महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने महाविद्यालय में संचालित सेमेस्टर वन की परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा संचालन में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया। वहीं कुलपति ने सुरक्षा की दृष्टि कोन से महाविद्यालय की भूमि पर चारदीवारी निर्माण का निर्देश दिया। निरीक्षण के पश्चात कुलपति ने कॉलेज परिसर स्थित महिला छात्रावास का भी जायजा लिया तथा इसके शीघ्र उद्घाटन का संकेत दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह हॉस्टल अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके प्रारंभ होने से दूर-दराज की छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा। कुलपति ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्...