गोरखपुर, जुलाई 24 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महमूदाबाद में गुरुवार को डीडीयू गोरखपुर की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शिविर में एनसीसी कैडेट्स एवं अधिकारियों को नशे से दूर रहने एवं समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है और उन्हें नशे जैसी कुरीतियों से बचकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। एनसीसी कैडेट्स ने नशा मुक्ति विषय पर पोस्टर एवं पेंटिंग बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से मेजर प्रो. विनीता पाठक ने एनसीसी कैडेट्स को विश्व का सबसे बड़ा अनुशासित संगठन बताते हुए समाज के लिए एक आदर्श के रूप में युवाओं को नशे से दूर रहने आह्वान किया । यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : कुलपति अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभ...