सीवान, अप्रैल 26 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर, पूसा के कुलपति डॉ. पी एस पांडेय ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पहुंचकर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद से प्रक्षेत्र में लगे फसलों की जानकारी ली। उन्होंने एक - एक कर किसानों के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ली। केन्द्र के प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर कुलपति ने प्रगतिशील किसान महम्मदपुर गांव के शिव प्रसाद सहनी के मत्स्य उत्पादन केन्द्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसान शिव प्रसाद सहनी से मछली उत्पादन के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ हीं उन्होंने मछली उत्पादन केन्द्र पर बने तलाब, फीस फीड मिल का अवलोकन किया। इस दौरान किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.