कुलपति ने की दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा
आजमगढ़, जुलाई 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय सभागार में गुरुवार को कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान समारोह को लेकर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को आ रहीं समस्याओं का निदान किया गया। उन्हें दीक्षांत समारोह में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया गया। कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि इस बार दीक्षांत समारोह में मां-बेटी सम्मेलन एक नया दायित्व है। प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव के निर्देशन में महिला समिति कार्यक्रम को अंतिम रूप देगी। बैठक में कुलसचिव अमृतलाल, परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार, सहायक कुलसचिव डॉ.महेश कुमार, नित्यानंद, भूपेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.