वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी। बीएचयू में नवरात्र पर शुरू हुए चैत्र महोत्सव की शुक्रवार को रामनवमी पर पूर्णाहुति हुई। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में सपत्नीक हवन-पूजन कर दुर्गासप्तशती का पाठ किया। कुलपति ने विश्वविद्यालय के विकास और छात्रों के कल्याण की कामना की। पूजन मंदिर के मानित व्यवस्थापक प्रो. ब्रजभूषण ओझा की देखरेख में संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...