कुलपति ने किया शोध पत्रिका का विमोचन
दुमका, अगस्त 1 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर ने शनिवार को विश्वविद्यालय की पीयर-रिव्यूड बहुविषयक शोध पत्रिका के नवीनतम अंक का विमोचन किया।
जर्नल के महत्व इस अवसर पर उन्होंने जर्नल के नियमित प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि तथा शोध संस्कृति के विकास में शोधपरक एवं पीयर-रिव्यूड जर्नलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जर्नल के नियमित प्रकाशन से झारखंड, विशेषकर संताल परगना के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को अपने गुणवत्तापूर्ण शोध कार्यों के प्रकाशन का एक सशक्त मंच उपलब्ध हुआ है। इससे न केवल राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान-सृजन को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर विद्यमान समस्याओं पर तथ्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.