आजमगढ़, फरवरी 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में एप्लाइड आर्ट्स, पेंटिंग एवं स्कल्प्चर विभाग के बीएफए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा कार्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा निर्मित विभिन्न कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। विवि के कुलपति प्रोफसर संजीव कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों की कला की प्रशंसा की। कुलपति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है। उनकी प्रतिभा को पहचान मिलती है। इस अवसर पर डॉ. प्रवेश सिंह, डॉ. जयप्रकाश, सत्यम त्रिपाठी, गुलशन सोनकर, डॉ. अजीत कुमार पटेल, भूपेंद्र पांडेय, विपिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.