बलिया, मार्च 22 -- बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर स्थित नवनिर्माणाधीन मंदिर में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चन किया और विवि के प्राध्यापक और कर्मचारियों के साथ मिलकर भजन कीर्तन किया। कुलपति ने मातारानी से विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों की उन्नति और समाज में शांति एवं समृद्धि की कामना की। कुलपति ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मकता और एकता को भी बढ़ावा देते हैं। कहा कि चैत नवरात्र में सभी अनुष्ठानिक कार्यों का डॉ पुष्पा मिश्रा और समस्त प्राध्यापकों द्वारा किया जा रहा है। इसमें विवि के कर्मचारी, शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.